dm rayal शहरों में व्याप्त गंदगी को लेकर डीएम रयाल गंभीर, निकाय अफसरों की तय की जिम्मेदारी

शहरों में व्याप्त गंदगी को लेकर डीएम रयाल गंभीर, निकाय अफसरों की तय की जिम्मेदारी

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

नैनीताल। दीपावली के दौरान शहरों में व्याप्त गंदगी को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिका, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों की सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने की जिम्मेदारी तय की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी नगर निकायों व नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि दीपावली त्योहार के बाद नगरीय क्षेत्रान्तर्गत पटाखों एवं अन्य सामग्री से काफी मात्रा में कूड़ा एवं गंदगी हुई है।

सभी अधिकारी अपने अपने नगर क्षेत्रान्तर्गत पूर्ण सफाई व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करते हुए फोटो उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी नगर निगम में सफाई कार्य हेतु अतिरिक्त कार्मिक तैनात करते हुए आयुक्त नगर निगम स्वयं इस अभियान का नेतृत्व करेंगे। इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर सभी निकायों में चलाए जा रहे इस अभियान के भी आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी नोडल अधिकारी रहेंगे तथा सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत से सूचना फोटो सहित एकत्रित कर जिला कार्यालय नैनीताल एवं शासन को तत्काल प्रेषित करेंगे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *