mosam आज बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की बारिश की संभावना

आज बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की बारिश की संभावना

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

देहरादून। राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इन दिनों पहले की अपेक्षा ठंडक बढ़ चुकी है। बुधवार को राज्य के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। उधर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 अक्तूबर को देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। आने वाले दिनों में 23 से 27 अक्टूबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा।

1610202602 आज बदलेगा मौसम का मिजाज, हल्की बारिश की संभावना Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *