mayer gajraj singh अब कूड़े का निस्तारण हुआ आसान, मेयर गजराज ने किया लीगेसी वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट का शुभारंभ

अब कूड़े का निस्तारण हुआ आसान, मेयर गजराज ने किया लीगेसी वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट का शुभारंभ

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नगर के बाशिंदों को जल्द गौलापार बाईपास स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड स्थित कूड़े के पहाड़ से निजात मिलने जा रही है। ट्रंचिंग ग्राउंड पर बने कूड़े के पहाड़ को साफ करने के लिए लगाए गए लीगेसी वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट का बृहस्पतिवार को मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने उद्घाटन किया। मेयर ने कहा कि यह प्लांट पुराने जमा कचरे के निस्तारण में मददगार होगा। इस प्लांट से निस्तारित कूड़े से बनी मिट्टी का प्रयोग भरान के लिए किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नगर निगम और एनटीपीसी के बीच हुए एमओयू के तहत भविष्य में यहां प्लांट भी लगाया जाएगा। लीगेसी प्लांट की एक मशीन 1000 मीट्रिक टन कूड़ा प्रतिदिन निस्तारित करेगी। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि कूड़े को निस्तारित करने के लिए कंपनी के साथ 6.88 करोड़ का अनुबंध किया गया है। यहां एकत्रित 1.39 लाख मीट्रिक टन कूडे़ का निस्तारण किया जाएगा। कहा कि हल्द्वानी में भवाली, भीमताल, नैनीताल, लालकुआं आदि पंचायतों का कूड़ा भी आता है। प्लांट में उसका भी निस्तारण होगा और भविष्य में कूड़े को निस्तारित करने में मदद मिलेगी। इससे निगम की बड़ी समस्या का समाधान हो गया है। इस दौरान वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कांडपाल, लेखाकार गणेश भट्ट आदि उपस्थित रहे।

1610202602 अब कूड़े का निस्तारण हुआ आसान, मेयर गजराज ने किया लीगेसी वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट का शुभारंभ Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *