uou haldwani

uou: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शीतकालीन परीक्षाएं 2 फरवरी से

उत्तराखण्ड एजुकेशन/कोचिंग ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल न्यूज डायरी
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शीतकालीन परीक्षाएं 2 फरवरी से शुरू हो रही हैं और 9 मार्च तक चलेंगी। विश्वविद्यालय की शीतकालीन परीक्षा सत्र की यदि बात करें तो, पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष सर्वाधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस वर्ष परीक्षा के लिए कुल 63 हजार परीक्षार्थियों का नामांकन है। परीक्षा राज्य के 70 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही हैं।

परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सोमेश कुमार ने कहा की परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी 24 जनवरी से विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *