मांग पत्र सौंपते उपनल कर्मचारी नेता

आगामी कैबिनेट में लाया जाएगा उपनल कर्मियों का प्रकरण, आंदोलन समाप्त

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून
खबर शेयर करें

मुख्यमंत्री धामी के आश्वासन के बाद माने कर्मचारी
कुमाऊं जनसन्देश डेस्क
देहरादून। समान कार्य और समान वेतन की मांग को लेकर आंदोलित उपनल कर्मचारियों का आंदोलन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है। आंदोलन समाप्ति के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कर्मचारी नेताओं को जूस पिलाकर शीघ्र मांगों के समाधान का आश्वासन दिया। कहा कि उपनल कर्मियों का प्रकरण आगामी कैबिनेट में लाया जाएगा।
मंगलवार देर सायं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में उपनल कर्मचारी समिति डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन मुख्यमंत्री धामी को सौंपा।
मुख्यमंत्री धामी ने समिति के सदस्यों को उनकी मांगों पर विचार करने तथा सम्बन्धित प्रकरणों को आगामी कैबिनेट में लाए जाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री द्वारा जूस पिलाए जाने के बाद आंदोलनरत कार्मिकों ने अपना आन्दोलन समाप्त करने की घोषणा की तथा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। बता दें कि उपनल कर्मचारी समान वेतन कार्य की मांग को लेकर लम्बे समय से आंदालित थे।

1610202602 आगामी कैबिनेट में लाया जाएगा उपनल कर्मियों का प्रकरण, आंदोलन समाप्त Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *