IMG 20260827 WA0018 स्थायी लोक अदालत की जानकारी से विद्यार्थियों को किया जागरूक

स्थायी लोक अदालत की जानकारी से विद्यार्थियों को किया जागरूक

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

धारी। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज पहाड़पानी, धारी क्षेत्र में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में पीएलवी प्रकाश सिंह पचवाड़ी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अन्य प्रतिभागियों को स्थायी लोक अदालत (पीएलए), नैनीताल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्थायी लोक अदालत की भूमिका, अधिकार क्षेत्र, कार्यप्रणाली, प्रक्रिया तथा इसके माध्यम से मिलने वाले लाभों के संबंध में जागरूक किया।

इस दौरान उन्होंने लोगों को कानूनी अधिकारों एवं विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *