IMG 20251019 WA0039 सांसद अजय भट्ट ने लालकुआं बाजार से की दीपावली की खरीदारी

सांसद अजय भट्ट ने लालकुआं बाजार से की दीपावली की खरीदारी

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

स्थानीय उत्पादों को अपनाने की दी अपील

लालकुआं।दीपावली पर्व पर क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट रविवार की शाम लालकुआं बाजार पहुंचे और स्थानीय दुकानदारों से दीये, मोमबत्तियां, धूप एवं अन्य सजावटी सामग्री की खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से “लोकल फॉर वोकल” अभियान को अपनाने का आग्रह किया।

सांसद भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया यह नारा सिर्फ एक अपील नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने का मार्ग है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों की खरीदारी से जहां क्षेत्र के व्यापारियों को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं आर्थिक संसाधन भी स्थानीय स्तर पर ही संचालित रहेंगे।

सांसद के बाजार पहुंचने की खबर फैलते ही भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में वहां एकत्र हो गए। सांसद ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

इस अवसर पर हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का, लालकुआं मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, दीपू नयाल, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, महामंत्री राजकुमार सेतिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *