IMG 20251210 WA0018 कूटा के चुनाव संपन्न: प्रो. ललित तिवारी पांचवीं बार अध्यक्ष बने

कूटा के चुनाव संपन्न: प्रो. ललित तिवारी पांचवीं बार अध्यक्ष बने

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

IMG 20251210 WA0011 कूटा के चुनाव संपन्न: प्रो. ललित तिवारी पांचवीं बार अध्यक्ष बने IMG 20251210 WA0012 कूटा के चुनाव संपन्न: प्रो. ललित तिवारी पांचवीं बार अध्यक्ष बने IMG 20251210 WA0008 कूटा के चुनाव संपन्न: प्रो. ललित तिवारी पांचवीं बार अध्यक्ष बने IMG 20251210 WA0014 कूटा के चुनाव संपन्न: प्रो. ललित तिवारी पांचवीं बार अध्यक्ष बने IMG 20251210 WA0010 कूटा के चुनाव संपन्न: प्रो. ललित तिवारी पांचवीं बार अध्यक्ष बने IMG 20251210 WA0016 कूटा के चुनाव संपन्न: प्रो. ललित तिवारी पांचवीं बार अध्यक्ष बने IMG 20251210 WA0015 कूटा के चुनाव संपन्न: प्रो. ललित तिवारी पांचवीं बार अध्यक्ष बने IMG 20251210 WA0013 कूटा के चुनाव संपन्न: प्रो. ललित तिवारी पांचवीं बार अध्यक्ष बने IMG 20251210 WA0017 कूटा के चुनाव संपन्न: प्रो. ललित तिवारी पांचवीं बार अध्यक्ष बने

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के चुनाव आज निर्विघ्न संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी जगदीश पपने ने कूटा संविधान के अनुसार दिसंबर माह में आयोजित इन चुनावों की प्रक्रिया पूरी कराई। कूटा की नवगठित कार्यकारिणी का कार्यकाल वर्ष 2025 से 2028 तक रहेगा। चुनाव में सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इन पदों पर हुए चुनाव में प्रो. ललित तिवारी लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष चुने गए।डॉ. दीपक कुमार तीसरी बार उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। प्रो. नीलू लोदियाल दूसरी बार उपाध्यक्ष बनीं। प्रो. युगल जोशी महासचिव निर्वाचित हुए। डॉ. संतोष कुमार दूसरी बार संयुक्त सचिव बने।डॉ. शिवांगी चनियाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुईं।डॉ. कुबेर गिनती संयुक्त सचिव बने।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रो. अनिल बिष्ट, प्रो. दीपिका गोस्वामी और डॉ. अशोक कुमार (संगीत) का निर्वाचन किया गया।

नव निर्वाचित कूटा कार्यकारिणी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्रो. सुषमा टम्टा, डॉ. कपिल खुलबे, संतोष कुमार, गोपाल बिष्ट सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *