martyr hazari singh दुश्मनों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान टिहरी गढ़वाल के हजारी सिंह शहीद

दुश्मनों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान टिहरी गढ़वाल के हजारी सिंह शहीद

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। असम में मां भारती की रक्षा करते हुए टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह ने बलिदान दे दिया। उनके बलिदान की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

 

शहीद हुए हजारी चौहान जनपद टिहरी के देवप्रयाग से थे। शहीद का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव पहुंचेगा। दुखद घटना के बाद परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मणिपुर में दुश्मनों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान टिहरी गढ़वाल के हजारी सिंह शहीद हो गए। मणिपुर में सेना के एक अभियान के दौरान शहीद हुए हजारी चौहान जनपद टिहरी के देवप्रयाग से थे। उनका पार्थिव शरीर ऋषिकेश पहुंच चुका है। आज दोपहर बाद उन्हें सैन्य सम्मान के साथ पूर्णानंद घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी।
देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह के बलिदान होने की खबर पर सीएम ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

26032025 दुश्मनों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान टिहरी गढ़वाल के हजारी सिंह शहीद Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *