IMG 20260101 WA0015 भीमताल के दूरस्थ क्षेत्रों में मशरूम उत्पादन के व्यापक प्रचार-प्रसार और निःशुल्क प्रशिक्षण की मांग

भीमताल के दूरस्थ क्षेत्रों में मशरूम उत्पादन के व्यापक प्रचार-प्रसार और निःशुल्क प्रशिक्षण की मांग

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने मंगलवार को मुख्य मशरूम उत्पादन अधिकारी (ज्योलिकोट, नैनीताल) से भेंट की। इस दौरान उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों में मशरूम उत्पादन के व्यापक प्रचार-प्रसार और निःशुल्क प्रशिक्षण की मांग की।

 

मनोज शर्मा ने कहा कि मशरूम उत्पादन से प्रदेश के कई युवाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, लेकिन जानकारी के अभाव में अभी भी अनेक युवा इससे वंचित हैं। उन्होंने भीमताल विधानसभा के सभी ब्लॉकों में, न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर तक प्रशिक्षण शिविर लगाने तथा पोस्टर-बैनर के माध्यम से प्रचार करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने क्षेत्र के अनुकूल जलवायु को मशरूम उत्पादन के लिए उपयुक्त बताया।

 

मुख्य मशरूम उत्पादन अधिकारी ने प्रचार-प्रसार की जरूरत स्वीकार करते हुए जल्द ही भीमताल विधानसभा क्षेत्र में प्रशिक्षण कैंप लगाने का आश्वासन दिया। साथ ही कम स्टाफ की समस्या का भी उल्लेख किया। इस पर मनोज शर्मा ने कहा कि वह यह मामला नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के समक्ष रखकर समाधान का प्रयास करेंगे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *