भीमताल। प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस गणेश गोदियाल के निर्देश पर 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में भीमताल विधानसभा क्षेत्र (57) के लिए बी.एल.ए-1 विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा को सौंपी गई है। वहीं उन्होंने भीमताल से आगामी विधानसभा चुनाव में दावेदारी पेश करने की बात कही है।
पार्टी नेतृत्व ने मनोज शर्मा को यह दायित्व उनके कांग्रेस के प्रति समर्पण, क्षेत्र में सक्रियता, जनता से जुड़ाव और बेहतर जनसंवाद को देखते हुए प्रदान किया है। शर्मा लंबे समय से भीमताल विधानसभा में संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। बीते लोकसभा और पंचायत चुनावों में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
जिम्मेदारी मिलते ही युवाओं में उत्साह
मनोज शर्मा ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि पार्टी ने उन पर विधानसभा स्तर की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति के बाद भीमताल क्षेत्र के युवाओं सहित कांग्रेस जनों की ओर से उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं, जिससे कार्य को लेकर ऊर्जा और बढ़ गई है।
उन्होंने कहा, “मेरी परफॉरमेंस ही मेरे भविष्य की दिशा तय करेगी। मुझे बूथ स्तर तक जाकर संगठन को मजबूत करना है, युवाओं, मातृशक्ति और वरिष्ठ जनों को जोडना है तथा कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव, घर-घर तक पहुँचाना है। साथ ही वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच लाना और गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करना मेरी प्राथमिकता होगी।”
कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई
मनोज शर्मा की नियुक्ति पर कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने प्रसन्नता जताते हुए शुभकामनाएं दीं। इनमें प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्या, पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत, जिलाध्यक्ष श्री राहुल छिमवाल, हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सतीश नैनवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल सिंह बिष्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्री देवेंद्र चनौतिया, पालिका अध्यक्ष भीमताल सीमा टम्टा, रामगढ़ के श्री भुवन दर्मवाल, श्री गणेश आर्या, श्री देवेंद्र मेर, धारी से श्री गोपाल सिंह बिष्ट, श्री दीवान सिंह बिष्ट, श्री नवीन चंद्र आर्या, श्री युगल किशोर पलडिया, श्री भूपेश महतोलिया, ओखलकांडा से श्री हरीश बोरा, श्री प्रकाश नैनवाल, श्री नारायण सिंह बर्गली, श्री करन बोरा तथा भीमताल ग्रामीण क्षेत्र से श्री प्रमोद सिंह सम्मल, श्री सुरेश चंद्र पलड़िया, श्री चंद्र प्रकाश, श्री मदन मोहन शर्मा सहित अनेक कांग्रेसजनों ने बधाई दी।
मनोज शर्मा ने जिम्मेदारी सौंपने के लिए जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

