1768575718583 सावधान और सतर्क रहें, भीमताल के जंगलिया गांव में देखा गया बंगाल टाइगर, ग्रामीणों में दहशत

सावधान और सतर्क रहें, भीमताल के जंगलिया गांव में देखा गया बंगाल टाइगर, ग्रामीणों में दहशत

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

भीमताल। ग्राम पंचायत हरीनगर के जंगलिया गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े बंगाल टाइगर दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार बाघ आबादी के नजदीक घूमता नजर आया, जिससे लोग सहम गए।

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में इसी क्षेत्र में बंगाल टाइगर ने तीन महिलाओं को अपना शिकार बनाया था, जिसके बाद लंबे समय तक ग्रामीणों में भय व्याप्त रहा। दो साल बाद एक बार फिर बाघ की मौजूदगी ने पुरानी यादें ताजा कर दी हैं।बाघ के देखे जाने की सूचना ग्राम प्रधान जंगलिया गांव राधा कुल्याल द्वारा तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। विभाग द्वारा देर रात तक गश्त की गई।

वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या आहट होने पर तुरंत विभाग को सूचना दें। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। बाघ की सक्रियता से क्षेत्र में एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका गहराने लगी है, जिससे ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।

 

1610202602 सावधान और सतर्क रहें, भीमताल के जंगलिया गांव में देखा गया बंगाल टाइगर, ग्रामीणों में दहशत Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *