बुधवार 12 फरवरी को उत्तराखंड में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
देहरादून। बुधवार 12 फरवरी को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर गुरु रविदास जयन्ती के अवसर पर राज्य में बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सचिवालय एवं कोषागार को छोड़ते हुए राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, संस्थानों एवं शैक्षिक संस्थानों में अवकाश रहेगा।
पूरी खबर पढ़ें