aashish

आशीष दुम्का बने देवभूमि युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल स्थानीय
खबर शेयर करें

आशीष दुम्का बने देवभूमि युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष
हल्द्वानी। हल्द्वानी निवासी समाजसेवी एवं व्यापारी आशीष दुम्का को देवभूमि युवा व्यापार मंडल में वरिष्ठ दायित्य सौंपा गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश धींगड़ा ने देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चडढा और महामंत्री नरेंद्र अरोरा की संस्तुति पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। आशीष दुम्का शहर में पर्यावरण जागरूकता और स्वच्छता समेत तमाम जागरूकता कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेते रहते हैं।
उनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष पंकज कपूर, नगर अध्यक्ष गोविंद बगडवाल, राजेंद्र बमेठा, जसविंदर सिंह भसीन, राजीव जायसवाल, प्रेम चैधरी, मोईन बाबा, प्रेम मदान, संजय जैन, मोहित अग्रवाल, विनोद कांडपाल, चंद्रशेखर परगांई, रविंद्र बाली, परविंदर सिंह, मनोज वर्मा, दलजीत सिंही दल्ली, अतुल अग्रवाल, राहुल तिवारी समेत तमाम लोगों ने हर्ष जताया है।

26032025 आशीष दुम्का बने देवभूमि युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *