IMG 20260120 WA0013 नैनीताल के नए सीडीओ अरविंद कुमार पाण्डे ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों की ली समीक्षा

नैनीताल के नए सीडीओ अरविंद कुमार पाण्डे ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों की ली समीक्षा

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

 

भीमताल।नैनीताल जनपद के नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने मंगलवार को विधिवत रूप से मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने विकास भवन भीमताल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा जिले में चल रही विकास योजनाओं, उनकी प्रगति एवं आगामी कार्ययोजनाओं से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया। इससे पूर्व विकास भवन भीमताल पहुंचने पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी ने ग्राम्य विकास विभाग सहित विकास से जुड़े अन्य विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए उनकी वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने विकास कार्यों को पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया तथा सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *