IMG 20260125 WA00062 अल्मोड़ा : पूर्व शिक्षक व वरिष्ठ रंगकर्मी जगदीश चंद्र जोशी के निधन पर शोक

अल्मोड़ा : पूर्व शिक्षक व वरिष्ठ रंगकर्मी जगदीश चंद्र जोशी के निधन पर शोक

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड ताजा खबर
खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के पूर्व शिक्षक एवं वरिष्ठ रंगकर्मी जगदीश चंद्र जोशी के निधन पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जगदीश चंद्र जोशी का जीवन शिक्षा, संस्कृति और रंगमंच को समर्पित रहा, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।

प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि स्व. जगदीश चंद्र जोशी ने अपने शिक्षण जीवन की शुरुआत राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा से की थी। इसके बाद उन्होंने रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में अर्थशास्त्र प्रवक्ता के रूप में लंबे समय तक सेवाएं दीं और सैकड़ों विद्यार्थियों के भविष्य को संवारा।उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ रंगमंच और लोकसंस्कृति के क्षेत्र में भी स्व. जोशी का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। अल्मोड़ा की रामलीलाओं में वे एक कुशल मेकअप विशेषज्ञ के रूप में विशेष पहचान रखते थे। प्रसिद्ध लोकगायक स्व. मोहन उप्रेती एवं तत्कालीन लोक कलाकार संघ से उनका गहरा जुड़ाव रहा, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा मिली।

स्व. जगदीश चंद्र जोशी रानीधारा क्षेत्र के निवासी थे। उनके बड़े भाई वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. चंद्रशेखर जोशी तथा छोटे भाई पूर्व जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा दीपक जोशी हैं। प्रकाश चंद्र जोशी ने उन्हें अत्यंत विनम्र, मिलनसार और विनोदी स्वभाव का व्यक्ति बताते हुए कहा कि उनका निधन न केवल शिक्षा और संस्कृति जगत, बल्कि सम्पूर्ण अल्मोड़ा नगर के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *