ex cm trivendra rawat meet to pn modi आखिर दिल्ली की दौड़ क्यों लगा रहे उत्तराखंड के दिग्गज नेता

आखिर दिल्ली की दौड़ क्यों लगा रहे उत्तराखंड के दिग्गज नेता

उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश देहरादून नैनीताल राजकाज राजनीति
खबर शेयर करें

पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह से मुलाकात का सिलसिला जारी
हल्द्वानी। इन दिनों उत्तराखंड के दिग्गज नेताओं का दिल्ली जाना और वहां पीएम नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करना खासा चर्चा में है। फिलहाल इन दौरों की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। हालांकि दिग्गजों की मुलाकात के सियासी निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

बीते दिनों नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय नेताओं और प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट की थी। उनके दून लौटने के कुछ दिन बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व सुबोध उनियाल भी नई दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने गृह मंत्री शाह और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से भेंट की।

 

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, सांसद नरेश बंसल और अब पूर्व सीएम व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री से भेंट की। पिछले दिनों पार्टी के सांसद केंद्रीय गृह मंत्री से मिले। पीएम और गृह मंत्री से राज्य के दिग्गज नेताओं की मुलाकातें अनायास नहीं मानी जा रही हैं। सियासी जानकारों का मानना है कि इन शिष्टाचार मुलाकातों के पीछे कोई न कोई सरोकार जरूर है।

पीएम से मुलाकात कर चुके पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत कहते हैं, पीएम से राजनीति से जुड़े कई बिंदुओं पर चर्चा हुई, लेकिन ये बिंदु क्या हैं, ये न उन्होंने बताया न सांसद बंसल और न ही पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने। ऐसे में राजनैतिक गलियारों में इन मुलाकातों के तमाम निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। हालांकि शिष्टाचार की इन मुलाकातों की असली वजह सामने आना बाकी है।

 

1610202602 आखिर दिल्ली की दौड़ क्यों लगा रहे उत्तराखंड के दिग्गज नेता Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *