IMG 20260228 WA0007 आरसेटी कुंवरपुर में 30 दिवसीय रेफ्रिजरेटर एवं एयर कंडीशनिंग प्रशिक्षण संपन्न, 21 प्रशिक्षु हुए प्रशिक्षित

आरसेटी कुंवरपुर में 30 दिवसीय रेफ्रिजरेटर एवं एयर कंडीशनिंग प्रशिक्षण संपन्न, 21 प्रशिक्षु हुए प्रशिक्षित

उत्तराखण्ड टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी कुंवरपुर, नैनीताल में 29 जनवरी 2026 से संचालित 30 दिवसीय रेफ्रिजरेटर एवं एयर कंडीशनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस प्रशिक्षण में जनपद नैनीताल के कुल 21 प्रतिभागियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण पूर्ण किया।

IMG 20260228 WA0008 आरसेटी कुंवरपुर में 30 दिवसीय रेफ्रिजरेटर एवं एयर कंडीशनिंग प्रशिक्षण संपन्न, 21 प्रशिक्षु हुए प्रशिक्षित

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रगतिशील किसान श्री नरेंद्र सिंह मेहरा ने प्रशिक्षुओं को कार्यक्रम के सफल समापन पर बधाई दी। उन्होंने प्रतिभागियों को इस कौशल को स्वरोजगार के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान कर वे इस क्षेत्र में आय का सशक्त स्रोत विकसित कर सकते हैं और सरकार तथा आरसेटी के उद्देश्य को सार्थक बना सकते हैं।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर श्री जयवीर सिंह ने प्रतिभागियों को थ्योरी एवं प्रैक्टिकल प्रशिक्षण के साथ कोल्ड स्टोरेज यूनिट का भ्रमण कराकर रेफ्रिजरेटर एवं एयर कंडीशनिंग की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सफल उद्यमी के गुण, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, सफल उद्यमियों से संवाद तथा विभिन्न गतिविधियों और खेलों के माध्यम से उद्यमशीलता के पहलुओं से अवगत कराया गया। प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग संबंधी आवश्यक जानकारियां भी प्रदान की गईं।

एनएआर की असेसमेंट टीम, देहरादून से आए श्री जीवन सिंह भंडारी एवं श्री स्माइल खान द्वारा प्रशिक्षणार्थियों का लिखित एवं मौखिक मूल्यांकन किया गया।

संस्थान के निदेशक श्री अतुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रशिक्षण उपरांत सभी प्रशिक्षु निजी व्यवसाय एवं आय सृजन गतिविधियों के मार्गदर्शन हेतु संस्थान से दो वर्षों तक नियमित संपर्क में रहेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि मार्च माह में सॉफ्ट टॉयज मेकिंग, पेपर कवर, लिफाफा एवं फाइल मेकिंग, ट्रेवल एंड टूरिस्ट गाइड तथा बांस एवं बेंत उत्पाद निर्माण के प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

इस अवसर पर आरसेटी निदेशक श्री अतुल कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षक श्री नरेंद्र सिंह पिलख्वाल एवं एफएलसी काउंसलर श्री सुरेश बिष्ट ने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *