IMG 20251211 WA0005 ठेकेदारी प्रथा खत्म करते हुए पॉली हाउस निर्माण हेतु किसानों के खाते में सीधे धनराशि जमा कराई जाए : उद्यान मंत्री

ठेकेदारी प्रथा खत्म करते हुए पॉली हाउस निर्माण हेतु किसानों के खाते में सीधे धनराशि जमा कराई जाए : उद्यान मंत्री

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक स्थानों में आउटलेट्स खोले जाएं : जोशी

कहा, कुमाऊं प्रवेश द्वार पर स्वर्गीय जनरल बी जोशी के नाम पर बनेगा एक भव्य द्वार

हल्द्वानी। गुरुवार को सर्किट हाउस हल्द्वानी में  मंत्री कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग गणेश जोशी ने ग्राम्य विकास, उद्यान,कृषि, सैनिक कल्याण, पीएमजीएसवाई, आदि विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान उद्यान अधिकारी द्वारा जनपद में उद्यान विभाग द्वारा एप्पल एवं कीवी मिशन सहित पॉलीहाउस निर्माण कार्यों की जानकारी उपलब्ध न करा पाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिये कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो।*

 

मंत्री श्री जोशी ने स्पष्ट निर्देश दिये कि आगामी बैठकों में सम्बन्धित अधिकारी विभागीय योजनाओं की अद्यतन जानकारियों एवं पूर्ण तैयारियों के साथ बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने उद्यान तथा कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि जनपद में एप्पल के साथ ही कीवी व मिलेट्स उत्पादन, पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने नाबार्ड के अन्तर्गत पॉलीहाउस निर्माण हेतु किसानों के खाते में सीधे धनराशि स्थानान्तरण करने की व्यवस्था करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये ताकि पॉली हाउस निर्माण में देरी न हो। उन्होंने मार्गदर्शित करते हुए कहा कि जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार पॉलीहाउस का आवंटन किया जाये।

उन्होंने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि कृषि यन्त्रों का वितरण एक समान रूप से करते हुए न्याय पंचायत के आधार पर किया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा सचांलित कृषि एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को भी दी जाये ताकि योजनाओं की जानकारी के अभाव में एक भी पात्र व्यक्ति योजना का लाभ लेने से वंचित न रहे।

मंत्री ने जनपद में मृदा हैल्थ कार्ड शतप्रतिशत बनाने के निर्देश मुख्य कृषि अधिकारी को दिये। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि जनपद का एक भी पात्र किसान योजना का लाभ लेने से वंचित न रहे।

श्री जोशी ने जनपद में मौन पालन कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि वर्तमान में शहद की डिमाण्ड को देखते हुए जनपद में मौन पालन हेतु किसानों एवं युवाओं को प्रेरित किया जाये ताकि लोग मौन पालन को स्वरोजगार के तौर पर अपनाकर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं।

उन्होंने जनपद में मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि जनपद में महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका संसाधनों से अधिक से अधिक जोड़ा जाये, महिलाओं की आर्थिकी वृद्धि हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करते हुए जनपद में लखपति दीदी की संख्या बढ़ाई जाये।

उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि जनरल बीसी जोशी के नाम पर सैनिक आश्रितों के लिए छात्रावास निर्माण हेतु सभी सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल संयुक्त निरीक्षण करते हुए सभी औपचारिकताएं 15 दिन के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि हल्द्वानी में सैनिकों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए सैनिक विश्राम गृह की क्षमता बढ़ाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को दिये। उन्होंने सैनिक कल्याण कार्यालय भवन निर्माण हेतु तत्काल डीपीआर बनवाकर शासन को भेजने के भी निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से धनराशि आवंटित की जा सके। उन्होंने जनरल बीसी जोशी के नाम पर कुमाऊॅ के प्रवेश क्षेत्र में भव्य एवं दिव्य द्वार बनाने हेतु मार्ग का चिन्हीकरण करने के निर्देश भी सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

बैठक में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, के साथ ही कृषि, उद्यान, मौनपालन, पीजीएसवाई, सैनिक कल्याण अधिकारी के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *