IMG 20260120 WA0031 लमगड़ा ब्लॉक के गांवों में आरोही संस्था की पहल, 40 जल टैंक व कृषि-बागवानी सामग्री वितरित

लमगड़ा ब्लॉक के गांवों में आरोही संस्था की पहल, 40 जल टैंक व कृषि-बागवानी सामग्री वितरित

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

 

अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा के विकासखंड लमगड़ा के विभिन्न ग्रामों में बढ़ती जल समस्या के समाधान और जल भंडारण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आरोही संस्था सतोली, नैनीताल द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई। संस्था द्वारा संचालित आई.डी.बी.आई. परियोजना के अंतर्गत कल्टानी, सिरसौड़ा, ठाट एवं मलाडी ग्रामों में 1000 लीटर क्षमता के कुल 40 जल टैंकों का वितरण किया गया।

इसके साथ ही ग्रामवासियों को उन्नत मिनी सब्जी बीज किट तथा फलदार पौध—खुमानी, आड़ू एवं प्लम—भी वितरित किए गए, जिससे कृषि एवं बागवानी गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।

ग्रामवासियों ने आरोही संस्था के इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई। साथ ही उन्होंने जीवामृत निर्माण, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन का अनुरोध किया, ताकि आजीविका संवर्धन गतिविधियों के माध्यम से आय सृजन हो सके और युवाओं के पलायन पर अंकुश लगाया जा सके।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी फर्त्याल ने की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कल्टानी श्रीमती हीरा देवी, संस्था प्रतिनिधि श्री नरेंद्र सिंह बिष्ट, श्री खुशाल सिंह बिष्ट, श्री विनय दसैला एवं श्री रोहित कुमार उपस्थित रहे।

1610202602 लमगड़ा ब्लॉक के गांवों में आरोही संस्था की पहल, 40 जल टैंक व कृषि-बागवानी सामग्री वितरित Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *