सीएम पुष्कर धामी

आज मुख्यमंत्री धामी नैनीताल में करेंगे विकास कार्यो की समीक्षा

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 अक्टूबर (सोमवार) को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। प्रभारी अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी गुरुनानक एकेडमी हेलीपैड नानकमत्ता से सोमवार को दोपहर एक बजे प्रस्थान कर कैलाखान हैलीपैड, नैनीताल दोपहर 1ः20 बजे पहुंचेंगे। फिर धामी कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 01ः25 बजे बलरामपुर हाउस मल्लीताल और दोपहर 02ः40 बजे राज्य अतिथि गृह (नैनीताल क्लब) नैनीताल पहुंचेंगे। यहाँ धामी अपराह्न चार बजे कुमाऊँ मण्डल में गतिमान विकास कार्यों एवं सड़कों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक लेंगे।
दूसरे दिन 24 अक्टूबर (मंगलवार) को 10ः30 बजे कैलाखान हेलीपैड, नैनीताल से प्रस्थान कर जीटीसी हैलीपैड, देहरादून के लिए रवाना होंगे।

 

1610202602 आज मुख्यमंत्री धामी नैनीताल में करेंगे विकास कार्यो की समीक्षा Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *