IMG 20261018 WA0010 ओखलकांडा : पशुपतिनाथ मंदिर कौड़ार के विकास को मिली 98 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति

ओखलकांडा : पशुपतिनाथ मंदिर कौड़ार के विकास को मिली 98 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

मंत्री राम सिंह कैड़ा की मांग पर ‘मंदिर माला मिशन’ में शामिल हुआ धार्मिक स्थल, पहली किस्त के 59 लाख रुपये जारी

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र पशुपतिनाथ मंदिर कौड़ार के विकास और सौंदर्यीकरण का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा की विशेष मांग पर मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मंदिर को ‘मंदिर माला मिशन योजना’ में शामिल किया गया है। योजना के तहत मंदिर के विकास के लिए 98 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि स्वीकृत धनराशि में से प्रथम किस्त के रूप में 59 लाख रुपये संबंधित विभाग को जारी किए जा चुके हैं। इसके बाद मंदिर परिसर में निर्माण, विकास एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्य शुरू किए जाएंगे।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

पशुपतिनाथ मंदिर कौड़ार से क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है। विकास कार्यों के पूरा होने से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक यात्री सुविधाओं और आवश्यक बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा। इससे स्थानीय क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को नया आयाम मिलने के साथ पर्यटकों और श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि क्षेत्र के धार्मिक स्थलों का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। मंदिर माला मिशन के तहत होने वाले कार्यों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र की पर्यटन संभावनाओं को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री और मंत्री का जताया आभार

पशुपतिनाथ मंदिर के विकास के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र की जनता, धार्मिक संगठनों और प्रबुद्ध नागरिकों ने खुशी जताई है। उन्होंने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री तथा कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर के विकास से क्षेत्र की धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

1610202602 ओखलकांडा : पशुपतिनाथ मंदिर कौड़ार के विकास को मिली 98 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *