IMG 20260908 WA0065 scaled मुख्यमंत्री के निर्देश पर 8 वर्षीय बच्चे को मिला त्वरित इलाज, एम्स ऋषिकेश रेफर

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 8 वर्षीय बच्चे को मिला त्वरित इलाज, एम्स ऋषिकेश रेफर

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर ताजा खबर
खबर शेयर करें

रुद्रपुर। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र के लोहिया हेड निवासी 8 वर्षीय बच्चे वीर को उच्च स्तरीय उपचार के लिए निःशुल्क एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। बच्चे का एम्स ऋषिकेश में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार बच्चे के माता-पिता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बेटे की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गोस्वामी को बच्चे के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम को मामले से अवगत कराया। इसके बाद बच्चे को उच्च स्तरीय उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चे को निःशुल्क एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई और आवश्यक चिकित्सीय स्टाफ के साथ उसे एम्स ऋषिकेश भेजा गया। विभाग के अनुसार एम्स में बच्चे का उपचार निशुल्क किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गोस्वामी ने बताया कि बच्चे के उपचार की लगातार निगरानी की जा रही है और स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *