IMG 20260906 WA0058 स्वास्थ्य मंत्री से मिले सीएमओ डॉ. संजीव गोस्वामी, जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और योजनाओं की दी जानकारी

स्वास्थ्य मंत्री से मिले सीएमओ डॉ. संजीव गोस्वामी, जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और योजनाओं की दी जानकारी

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की कमी जल्द दूर करने का स्वास्थ्य मंत्री ने दिया आश्वासन

देहरादून। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी ने देहरादून में स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जनपद में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं, उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री को विस्तार से जानकारी दी।

भेंट के दौरान सीएमओ ने जिले में चिकित्सकों एवं अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए पर्याप्त मानव संसाधन की आवश्यकता है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने जल्द से जल्द चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की कमी को पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही जिले में आवश्यक अन्य संसाधनों की कमी को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का भरोसा दिलाया।

सीएमओ डॉ. गोस्वामी ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि जनपद में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आई है। इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की।

बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं उनकी प्रगति के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। सीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए विशेष निर्देशों के क्रम में टीबी मुक्त भारत अभियान पर जनपद में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। टीबी की पहचान, उपचार और जागरूकता को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सीएमओ ने स्वास्थ्य मंत्री को जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी प्रयास जारी रखने के निर्देश दिए।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *