aa युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 17 अगस्त से रानीखेत में होगी अग्निवीर भर्ती

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 17 अगस्त से रानीखेत में होगी अग्निवीर भर्ती

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड ताजा खबर देश/विदेश नैनीताल
खबर शेयर करें

भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं के लिए प्रशासन ने की हैं विशेष तैयारियां
रानीखेत। देश के युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रानीखेत के सोमनाथ मैदान में 17 अगस्त से अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन होने जा रहा है। यह भर्ती कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र के यूनिट हेडक्वार्टर कोटा यानी यूएचक्यू के तहत आयोजित की जाएगी और 28 अगस्त तक चलेगी। रानीखेत के सोमनाथ मैदान में आयोजित होने वाली इस भर्ती रैली में विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 17 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों के रिलेशन अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी भर्ती होगी। इस भर्ती में वे उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जिनके परिवार का कोई सदस्य भारतीय सेना में सेवारत है या रह चुका है और जिनके पास वैध रिलेशनशिप सर्टिफिकेट है।
वहीं 19 अगस्त को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वाेत्तर राज्यों के रिलेशन अभ्यर्थियों की भर्ती आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 21 अगस्त को अग्निवीर ट्रेड्समैन, म्यूजिशियन और क्लर्क पदों के लिए भर्ती होगी, जिसमें सभी राज्यों के पात्र रिलेशन अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। 23 अगस्त को अग्निवीर जनरल ड्यूटी यानी स्पोर्ट्स कोटा के तहत विशेष खिलाड़ियों की भर्ती आयोजित की जाएगी। शारीरिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच अगले दिन की जाएगी।

भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए विद्यालयों, धर्मशालाओं और सामुदायिक भवनों में न्यूनतम शुल्क पर व्यवस्था की गई है। साथ ही पेयजल, परिवहन और सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। सेना भर्ती कार्यालय के कर्नल महेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों को सेना परिसर में सुबह 3ः30 बजे से प्रवेश दिया जाएगा और सुबह 6 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए अभ्यर्थियों को समय से पहले भर्ती स्थल पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

आवश्यक दस्तावेज
रिलेशनशिप प्रमाणपत्र
जाति प्रमाणपत्र
शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र
मूल निवास प्रमाणपत्र
चरित्र एवं अविवाहित प्रमाणपत्र
परिवार विवरण प्रमाणपत्र
एनसीसी और खेल प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
आधार कार्ड और पैन कार्ड
20 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो

भर्ती अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रिलेशनशिप प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा। असम राइफल्स और अन्य अर्द्धसैनिक बलों के संबंध प्रमाणपत्र मान्य नहीं होंगे। केवल निर्धारित दस्तावेजों के साथ आने वाले अभ्यर्थियों को ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। वहीं, रानीखेत की संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील की है। प्रशासन ने ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *