vc 111 1 अच्छी खबर: यूओयू के शिक्षार्थियों को मिला अंतिम अवसर, पुनः पंजीकरण की तिथि 26 दिसंबर तक बढ़ी

अच्छी खबर: यूओयू के शिक्षार्थियों को मिला अंतिम अवसर, पुनः पंजीकरण की तिथि 26 दिसंबर तक बढ़ी

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय ने शिक्षार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए Re-Registration (Back) भरने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी है।

आगामी सत्र 2026 से पुनः पंजीकरण की व्यवस्था समाप्त होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण परिवर्तन को देखते हुए माननीय कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी से प्राप्त अनुमोदन के क्रम में विश्वविद्यालय ने यह बड़ा कदम उठाया है, जिससे कोई भी छात्र अवसर से वंचित न रह जाए।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह सभी शिक्षार्थियों के लिए अंतिम अवसर है। जो छात्र अभी तक Re-Registration (Back) नहीं कर पाए हैं, वे निर्धारित तिथि तक अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

इस निर्णय से हजारों विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।

1610202602 अच्छी खबर: यूओयू के शिक्षार्थियों को मिला अंतिम अवसर, पुनः पंजीकरण की तिथि 26 दिसंबर तक बढ़ी Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *