नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा आम जनता से जुड़े सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देशों का असर अब जमीनी स्तर पर साफ दिखाई दे रहा है। विशेष रूप से सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत जारी प्रमाण पत्रों एवं अनुमतियों के मामलों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।
इसी क्रम में पंचायतीराज विभाग ने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों के निर्गमन में ऐतिहासिक तेजी लाते हुए बड़े स्तर पर कार्य निपटाए हैं।जिला पंचायती राज अधिकारी सुरेश बेनी ने बताया कि विभाग द्वारा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर निर्गत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर से 29 नवंबर 2025 के बीच जन्म प्रमाण पत्र के 340 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 431 केवल 8 आवेदन लंबित हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र के 297 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके सापेक्ष पूर्व लंबित एवं वर्तमान आवेदनों समेत कुल 328 प्रमाण पत्र निर्गत किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त 1 अप्रैल से 31 अक्टूबर 2025 की अवधि में जन्म प्रमाण पत्र के 5523 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सभी प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं।मृत्यु प्रमाण पत्र के 2775 आवेदन आए, जिनमें से 2329 प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं।
जिलाधिकारी के स्पष्ट एवं सख्त निर्देशों के बाद विभाग द्वारा जनता को त्वरित और समयबद्ध सेवाएं प्रदान करने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण सुधार के रूप में देखा जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों सहित पूरे जनपद में प्रमाण पत्र निर्गमन प्रक्रिया पारदर्शी और गति पकड़ती नजर आ रही है।
