IMG 20251124 WA00152 सरना से कार चुराने वाला गिरफ्तार, कार बरामद

सरना से कार चुराने वाला गिरफ्तार, कार बरामद

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

क्षेत्र में तेल चोर भी सक्रिय, पुलिस से की शिकायत
भीमताल। सरना क्षेत्र में इन दिनों वाहन और वाहनों से तेल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे वाहन स्वामियों में भय का माहौल है। हालांकि पुलिस सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई कर रही है। इसी तरह के एक मामले में गांव से चोरी कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है और आरोपी गिरफ्तार हो चुका है।
सोमवार को मुक्तेश्वर पुलिस ने
बबियाड़ रोड अंतर्गत सरना क्षेत्र से चोरी हुए वाहन को बरामद करते हुए वाहन चोर को भी गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी अधीनस्थों को थाना क्षेत्रों में गठित वाहन चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत मुक्तेश्वर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।

थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर जगदीप सिंह ने बताया बीते 22 नवंबर को भगवत पांडेय पुत्र खीमानन्द पांडेय निवासी सरना ने तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्ति ने उनकी यूके 04-1257 मारुति 800 को बबियाड़ रोड से चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुअस-25/25 धारा 379 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम ने मुक्तेश्वर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त ललित मोहन को चोरी किए गए वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया। टीम में थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी, उप निरीक्षक मनीषा सिह, कांस्टेबल अशोक कुमार, राजेन्द्र सिंह शामिल रहे।

 

1610202602 सरना से कार चुराने वाला गिरफ्तार, कार बरामद Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *