देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में हुई विस्फोट की घटना को अत्यंत दुखद और चिंताजनक बताया है। उन्होंने इस हादसे में हताहत एवं घायल हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएँ समाज और देश की शांति व्यवस्था को झकझोर देने वाली हैं।
मुख्यमंत्री ने घटना के मद्देनज़र उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक (DGP) को राज्यभर में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।
श्री धामी ने यह भी स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस को पैनी नजर बनाए रखनी होगी।

