IMG 20251010 WA0030   75 साल की उपलब्धियों संग आँचल दुग्ध संघ का वार्षिक अधिवेशन कल हल्द्वानी में

  75 साल की उपलब्धियों संग आँचल दुग्ध संघ का वार्षिक अधिवेशन कल हल्द्वानी में

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

आँचल दुग्ध संघ मनाएगा डायमंड जुबली, मंत्री-सांसद सहित कई गणमान्य रहेंगे शामिल

 लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड का 75वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन (डायमंड जुबली) कल शनिवार को हल्द्वानी स्थित संकल्प बैंक्विट हॉल, कालाढूंगी रोड के समीप हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा।

 

संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि यह अधिवेशन ऐतिहासिक होने जा रहा है, क्योंकि संघ इस वर्ष अपनी डायमंड जुबली (75वां वर्ष) मना रहा है। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा, विशिष्ट अतिथि नैनीताल-उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट, महापौर गजराज सिंह बिष्ट तथा विधायक बंशीधर भगत उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जिलेभर की सभी दुग्ध समितियों के अध्यक्षगण सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

इस दौरान सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी सहित संघ के अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

1610202602   75 साल की उपलब्धियों संग आँचल दुग्ध संघ का वार्षिक अधिवेशन कल हल्द्वानी में Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *