cm puskar singh dhami अब हर विधानसभा क्षेत्र में होगी विधायक खेलकूद प्रतियोगिता, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मंच

अब हर विधानसभा क्षेत्र में होगी विधायक खेलकूद प्रतियोगिता, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मंच

उत्तराखण्ड खेल ताजा खबर देश/विदेश देहरादून
खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में विधायक खेल कूद प्रतियोगिता होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में युवा कल्याण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा स्तर पर होने वाली इन प्रतियोगिताओं में युवा खिलाड़ियों और नई प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। सीएम ने युवाओं में बढ़ती इलेक्ट्रानिक संस्कृति (ई कल्चर) को प्ले ग्राउंड संस्कृति (पी- कल्चर में) बदलने की आवश्यक जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग की समस्त खेल परिसंपत्तियों को अधिकतम उपयोग में लाने के साथ ही उनके रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। राज्य के सभी बहुद्देशीय हॉल में खेल गतिविधियों के साथ ही स्थानीय सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित होती रहें। बैठक में उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण विकास परिषद विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल प्रशांत आर्या सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर युवाओं को खेलों से जोड़ा जाए। युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उन्हें साहसिक खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण, सेना, अर्द्धसेना और पुलिस बलों में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जाए। उनके बेहतर भविष्य के लिए परामर्श केंद्र स्थापित कर उन्हें, शिक्षा, रोजगार और अन्य पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया जाए। युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए नियमित जागरूकता कार्यक्रम किए जाएं।

1610202602 अब हर विधानसभा क्षेत्र में होगी विधायक खेलकूद प्रतियोगिता, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मंच Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *