kumaon jansandesh

सहकारी समितियों के 18 और 19 मार्च को होंगे चुनाव

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून
खबर शेयर करें

 देहरादून। प्रदेश में सहकारी समितियों के 18 और 19 मार्च को चुनाव होंगे। सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण की ओर से चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है। 18 मार्च को प्रबंध कमेटी के सदस्यों के चुनाव होंगे। जबकि 19 मार्च को सभापति, उपसभापति एवं अन्य संस्थाओं के भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के चुनाव होंगे।

सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसा दत्त पाण्डे के मुताबिक पूर्व में जिन सीटों पर चुनाव कराए गए थे। निर्विरोध निर्वाचन को छोड़कर अन्य चुनाव रद्द कर दिए गए हैं। अन्य सीटों पर जिनमें चुनाव हुए उनमें अब नए सिरे से चुनाव होने हैं। वहीं, चुनाव में करीब डेढ़ लाख वह सदस्य मतदान नहीं कर सकेंगे, जिनके नाम नई सूची में शामिल किए गए थे।

1610202602 सहकारी समितियों के 18 और 19 मार्च को होंगे चुनाव Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *