ssp p n meena एसएसपी ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतकर्ताओं से की वार्ता

एसएसपी ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतकर्ताओं से की वार्ता

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने शुक्रवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त शिकायतों में हुई कार्रवाई के लिए शिकायतकर्ताओं से बात की।

उन्होंने शिकायतकर्ताओं से पुलिस की कार्रवाई के विषय में पूछा। साथ ही सभी जिला प्रभारियों को हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। लोगों से वार्ता के दौरान एसएसपी ने उन्हें सीएम हेल्पलाइन के साथ ही अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का भी त्वरित समाधान करने के लिए आश्वस्त किया। बताया कि वर्ष 2024 में सीएम हेल्पलाइन में कुल 1425 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें सभी शिकायतों का निस्तारण किया गया है।

 

1610202602 एसएसपी ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतकर्ताओं से की वार्ता Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *