IMG 20251018 WA0008 निगम की सफाई व्यवस्था बनेगी बेहतर, जल्द मिलेंगे 25 कूड़ा वाहन : गजराज

निगम की सफाई व्यवस्था बनेगी बेहतर, जल्द मिलेंगे 25 कूड़ा वाहन : गजराज

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें
1010202501 1 निगम की सफाई व्यवस्था बनेगी बेहतर, जल्द मिलेंगे 25 कूड़ा वाहन : गजराज

हल्द्वानी। नगर निगम मेयर गजराज सिंह बिष्टï का कहना है कि नगर क्षेत्र में लगातार विकास कार्यो को बढ़ावा दिया जा रहा है। निगम की आय बढ़ाने के प्रयासों के साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए शासन से जल्द ही 25 कूड़ा वाहन जल्द ही मिल जाएंगे। शनिवार को नगर निगम सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मेयर गजराज सिंह बिष्टï ने कहा कि निगम ने समय पर नाले और नालियों की सफाई करा ली थी। यही वजह है कि इस बार आपदा से नुकसान कम हुआ है।

कहा कि लोगों को सुविधा देने के लिए टैक्स व्यवस्था को ऑनलाइन कर दिया गया है। पार्को के सौन्दर्यीकरण के साथ ही नई दुकानें और बाजार खोलने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। मेयर ने कहा कि निगम प्राइवेट वेडिंग जोन को भी बढ़ावा देने जा रहा है। इसके तहत निगम क्षेत्र में यदि किसी के पास एक बीघा या उससे अधिक जमीन है तो वह निगम से अनुमति लेकर बाजार लगा सकता है। इससे निगम को भी राजस्व प्राप्त होगा और बाजार लगाने वाले लोगों को भी रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि शनि बाजार क्षेत्र में नाले की दशा सुधारने के लिए 10 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनहित को देखते हुए दमुवाढूंगा के सामुदायिक भवन का किराया भी कम कर दिया है, जिससे गरीब और मध्यम तबके के लोगों को लाभ मिलेगा।
मेयर ने कहा कि अभी निगम के पास 65 कूड़ा वाहन हैं जो कि आबादी के हिसाब से कम हैं। इससे कई बार समय पर कूड़ा उठान न होने की शिकायतें भी सामने आती हैं। इस पर मुख्यमंत्री से वार्ता हो चुकी है और जल्द ही निगम को 25 कूड़ा वाहन मिल जाएंगे। जिससे सफाई व्यवस्था पटरी मेें आ जाएगी। इस दौरान नगर आयुक्त पारितोष वर्मा आदि मौजूद थे।

 

1710202501 1 निगम की सफाई व्यवस्था बनेगी बेहतर, जल्द मिलेंगे 25 कूड़ा वाहन : गजराज Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *