final logo उधमसिंहनगर के उत्कृष्ट बुनकरों/हस्तशिल्पियों व लघु उद्यमियों को मिलेगा पुरस्कार, 25 फरवरी तक करें आवेदन

उधमसिंहनगर के उत्कृष्ट बुनकरों/हस्तशिल्पियों व लघु उद्यमियों को मिलेगा पुरस्कार, 25 फरवरी तक करें आवेदन

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर ताजा खबर
खबर शेयर करें

रूद्रपुर। महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जनपद के हथकरघा बुनकरों, हस्तशिल्पियों तथा लघु उद्यमियों को उनके द्वारा उत्पादित विशिष्ट उत्पादों की उत्कृष्टता के आधार पर हथकरघा/हस्तशिल्प एवं लघु उद्योग पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार जिला एवं राज्य स्तर पर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट बुनकरों, हस्तशिल्पियों एवं लघु उद्यमियों का चयन जिला एवं राज्य स्तर पर गठित समिति द्वारा किया जाएगा।महाप्रबंधक उद्योग के अनुसार, पुरस्कार हेतु वही बुनकर/हस्तशिल्पी अथवा उनका उद्योग पात्र होगा जो उद्योग निदेशालय उत्तराखण्ड अथवा भारत सरकार के विकास आयुक्त (हथकरघा/हस्तशिल्प) के अधीन बुनकर/हस्तशिल्पी के रूप में पंजीकृत हो। उत्तराखण्ड राज्य में पंजीकृत हस्तकला/हथकरघा की निजी दस्तकार सहकारी समितियां तथा पंजीकृत अशासकीय संस्थानों से जुड़े हस्तशिल्पी एवं बुनकर भी पात्र होंगे। साथ ही, संबंधित सहकारी समिति/संस्था किसी भी प्रकार से विभागीय या बैंक ऋण की डिफाल्टर नहीं होनी चाहिए।

लघु उद्योग पुरस्कार के संबंध में उन्होंने बताया कि उद्योग विभाग के अंतर्गत उत्तराखण्ड शासन में स्थायी रूप से पंजीकृत ऐसी लघु स्तरीय इकाइयां, जो विगत तीन वर्षों से निरंतर उत्पादनरत हों (विगत तीन वर्षों की ऑडिटेड बैलेंसशीट सहित) पात्र होंगी। साथ ही, संबंधित इकाई किसी भी बैंक या विभागीय ऋण की डिफाल्टर नहीं होनी चाहिए।

योजना के अंतर्गत आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में दो प्रतियों में (50 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट, जो महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, उधमसिंह नगर के पक्ष में देय होगा) किसी भी कार्य दिवस में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र रूद्रपुर एवं प्रभारी राजकीय डिजाइन सेंटर काशीपुर के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड की प्रति, बैंक पासबुक की प्रति, पासपोर्ट साइज फोटो एवं उत्पाद का नमूना संलग्न कर 25 फरवरी, 2026 सायं 5 बजे तक सभी औपचारिकताओं सहित महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र रूद्रपुर अथवा प्रभारी राजकीय डिजाइन सेंटर, काशीपुर के कार्यालय में जमा करना होगा।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *