IMG 20251208 WA0020 राष्ट्रीय हस्तशिल्प सप्ताह की हल्द्वानी में शुरुआत, कारीगरों को किया प्रोत्साहित

राष्ट्रीय हस्तशिल्प सप्ताह की हल्द्वानी में शुरुआत, कारीगरों को किया प्रोत्साहित

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल स्वरोजगार हस्तशिल्प
खबर शेयर करें

 

 

 

IMG 20251208 WA0022 राष्ट्रीय हस्तशिल्प सप्ताह की हल्द्वानी में शुरुआत, कारीगरों को किया प्रोत्साहित

हल्द्वानी। महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र पल्लवी गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत की कारीगर विरासत का जश्न मनाने के उद्देश्य से भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय तथा उत्तराखण्ड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद, उद्योग निदेशालय देहरादून से प्राप्त निर्देशों के अंतर्गत 08 दिसंबर से 14 दिसंबर 2025 तक राष्ट्रीय हस्तशिल्प सप्ताह मनाया जा रहा है।

इसी क्रम में सोमवार को जिला उद्योग केन्द्र, हल्द्वानी द्वारा जनपद के स्थानीय हस्तशिल्प कारीगरों एवं हस्तशिल्प क्षेत्र में रुचि रखने वाले उद्यमियों को हस्तकला से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में हस्तशिल्प उत्पादों को बाजार से जोड़ने, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने, उचित पैकेजिंग और मार्केटिंग तकनीकों पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर लगभग 68 हस्तशिल्प कारीगरों एवं उद्यमियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में  रेनू अधिकारी, अध्यक्ष, राज्य महिला उद्यमिता विकास परिषद उत्तराखण्ड, रोबिन सिंह प्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र, के.एस. कर्याल, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, जगदीश पाण्डे एवं जीवन चन्द्र जोशी, हस्तशिल्पी उत्तराखण्ड शिल्प रत्न सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *