Author: Vinod Chandra Paneru
भारी बारिश का अलर्ट: नैनीताल जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
हल्द्वानी। मौसम विभाग की ओर से जारी भारी से बहुत भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए नैनीताल जिले में शनिवार, 5 सितंबर को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी एवं जिला […]
पूरी खबर पढ़ेंकिच्छा में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा छापा, बिना पंजीकरण चल रहे 5 क्लीनिक सील
रुद्रपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किच्छा क्षेत्र में क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान बिना वैध पंजीकरण के संचालित पाए गए पांच क्लीनिकों को सील कर दिया गया। कार्रवाई का नेतृत्व नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर गुप्ता की विशेष टीम ने किया। निरीक्षण […]
पूरी खबर पढ़ेंहल्दूचौड़ में करियर काउंसलिंग, युवाओं को बताए रोजगार और भविष्य के अवसर
हल्द्वानी। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा स्टेट पूल में करियर काउंसलिंग विशेषज्ञों के रूप में विभिन्न मार्गदर्शकों को जोड़ा गया है। इसी क्रम में नगर सेवायोजन कार्यालय हल्द्वानी के तत्वावधान में गुरुवार को पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में […]
पूरी खबर पढ़ेंपंत विश्वविद्यालय में मखाना उत्पादन पर कार्यशाला, 85 किसानों ने लिया प्रशिक्षण
पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के प्रसार शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत कृषक भवन, समेटी में ‘मखाना उत्पादन’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में ऊधम सिंह नगर जनपद के 85 किसानों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई। कार्यक्रम की […]
पूरी खबर पढ़ेंबैडमिंटन मुकाबले के साथ हुआ ‘पंत गौरव’ समारोह का शुभारंभ
पंतनगर। पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 139वीं जयंती के उपलक्ष्य में पंत भवन, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस श्रृंखला की शुरुआत बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेंद्र कुमार कश्यप तथा अधिष्ठाता पशु चिकित्सा एवं […]
पूरी खबर पढ़ेंभारी बारिश के अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में 2 सितंबर को स्कूल बंद
नैनीताल। मौसम विभाग ने नैनीताल जिले में 2 सितंबर 2026 को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल के आदेश के अनुसार बुधवार, 2 […]
पूरी खबर पढ़ेंखटीमा में बनेगा सर्किट हाउस, सीएम धामी ने की ये छह घोषणाएं
आदि कैलाश व पंचाचूली जाने वाले यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा,सीएम ने खटीमा में ऑक्सीजन पार्क के लोकार्पण संग सर्किट हाउस निर्माण का निर्माण खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा सिटी पार्क(ऑक्सीजन पार्क)का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 06 घोषणाएँ की जिसमें सिटी पार्क का विस्तारीकरण,पार्क में वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय शिफ्ट करने,खटीमा में स्टेडियम बनाने,क्रिया […]
पूरी खबर पढ़ेंकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला कार्यभार
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने आज विश्वविद्यालय पहुंचकर अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. लोहनी वर्तमान में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति हैं। राजभवन की ओर से उन्हें कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव […]
पूरी खबर पढ़ेंहरिद्वार में वृहद पौधरोपण अभियान, दो दिनों में लगाए गए 200 से अधिक पौधे
हरिद्वार। पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार जिले में वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। 30 अगस्त 2026 को गेंडीखाता स्थित मृत्युंजय मिशन संस्थान में और 31 अगस्त को राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह इस वर्ष चल रहे पौधरोपण अभियान की श्रृंखला का ’’92वां कार्यक्रम’’ […]
पूरी खबर पढ़ेंप्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति
एक सितंबर से संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी, नियमित कुलपति की नियुक्ति तक रहेगा दायित्व देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया […]
पूरी खबर पढ़ेंओखलकांडा : 61 लाख से होगा बसोंटिया पुल का जीर्णोद्धार, ग्रामीणों को मिलेगी राहत: मंत्री कैड़ा
भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत हैड़ाखान-खनस्यूं-पतलोट मोटर मार्ग पर स्थित बसोंटिया पुल का जल्द जीर्णोद्धार किया जाएगा। पुल के जीर्णोद्धार के लिए शासन से 61 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई गई है। बताया गया कि चमोली के पास स्थित बसोंटिया पुल के लोहे के हिस्सों में जंग लगने से पुल कमजोर […]
पूरी खबर पढ़ेंHaldwani : हुनरमंद होकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं महिलाएं
नाबार्ड के सहयोग से 90 महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण कुमाऊं जनसन्देश ब्यूरो हल्द्वानी। महिलाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल की जा रही है। नाबार्ड के सहयोग से काठगोदाम से संचालित महिला एवं पिछड़ा वर्ग सहकारी समिति लिमिटेड को ’’कढ़ाई एवं सजावटी वस्त्र कला प्रशिक्षण परियोजना’’ […]
पूरी खबर पढ़ेंनैनीताल में सोमवार को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश, ऑरेंज अलर्ट के चलते डीएम ने जारी किए आदेश
नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 31 अगस्त 2026 को जनपद नैनीताल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 31 अगस्त […]
पूरी खबर पढ़ेंआईटीआई में खाली सीटों पर एडमिशन का मौका, 31 अगस्त को ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर प्रवेश
हल्द्वानी। उत्तराखंड के युवाओं के लिए आईटीआई में प्रवेश को लेकर बड़ी खबर है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, उत्तराखंड के अंतर्गत संचालित विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त एनसीवीईटी सीटों पर प्रवेश का एक और मौका दिया जा रहा है। व्यावसायिक परीक्षा परिषद, उत्तराखंड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सत्र 2026-27 में व्यवसायवार […]
पूरी खबर पढ़ें