kumaon jansandesh

27 और 28 अक्टूबर को नैनीताल जिले में विशेष ट्रैफिक प्लान रहेगा लागू

उत्तराखण्ड
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने 27 व 28 अक्टूबर के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। फ्लीट मूवमेंट के दौरान कई मार्गों पर यातायात रोका जाएगा, जबकि भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

ट्रैफिक प्लान के तहत 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से फ्लीट के पास होने तक सम्पूर्ण वीवीआईपी रूट पर समस्त भारी माल वाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वीवीआईपी फ्लीट के पंतनगर से हल्द्वानी की ओर प्रस्थान करने पर हल्द्वानी से लालकुआं की ओर आने वाले समस्त वाहनों को लालकुआं ओवर ब्रिज से पहले डिवाइडर के पास रोका जायेगा। वीवीआईपी फ्लीट के लालकुआं कस्बा पास करने के बाद गौलापार से आने वाले वाहनों को तीनपानी ओवरब्रिज के उत्तर पूर्वी छोर से पहले डिवाइडर पर रोका जायेगा।

शहर हल्द्वानी से ज्योलीकोट नैनीताल की ओर जाने वाले ट्रैफिक को भीमताल तिराहा काठगोदाम से भीमताल की ओर भेजा जायेगा। वीवीआईपी फ्लीट के मोतीनगर पास करने पर हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जाने वाले वाहनों को पुराना तीनपानी तिराहा पर रोका जायेगा। वीवीआईपी फ्लीट के तीनपानी तिराहा (डिबेर कट) को पास करने पर इंदिरानगर कट, गौला पुल, कुंवरपुर कट और खेड़ा चौकी के दोनों कटों पर मुख्य मार्ग की ओर आने वाला ट्रैफिक रोका जायेगा। वीवीआईपी फ्लीट के गौला पुल पास करने पर शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले ट्रैफिक को कॉलटैक्स तिराहा पर रोका जायेगा।

नरीमन तिराहा काठगोदाम से गौलापार की ओर जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट कर कॉलटैक्स की ओर भेजा जायेगा। भीमताल की ओर से हल्द्वानी आने वाले ट्रैफिक को भीमताल मोड काठगोदाम से पहले भीमताल पुल पर रोका जायेगा। नैनीताल से शहर हल्द्वानी की ओर वाले ट्रैफिक को वाया कालाढूंगी भेजा जायेगा। वीवीआईपी फ्लीट के भीमताल तिराहा से ज्योलीकोट की तरफ प्रस्थान करने के दौरान नैनीताल से हल्द्वानी को जाने वाले समस्त वाहनों का रूसी-2 से रूसी-1 कालाढूंगी रोड से हल्द्वानी भेजा जायेगा।

ज्योलीकोट नंबर 1 बैंड से भवाली की ओर आने वाले समस्त वाहनों को वाया नैनीताल होते हुए भेजा जायेगा। हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन भीमताल तिराहा से डायवर्ट होकर भीमताल से खुटानी बैंड/रामगढ़ तिराहा भवाली से डायवर्ट होकर मुक्तेश्वर व रामगढ़ होते हुए जायेंगे। अल्मोड़ा/रानीखेत/बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त वाहन क्वारब से रामगढ़, मुक्तेश्वर से खुटानी होते हुए भीमताल से जायेंगे। कैंची धाम की ओर से आने वाले वाहन भवाली तिराहा से वाया भीमताल होते हुए जायेंगे।

वीवीआईपी फ्लीट के ज्योलीकोट होने पर भवाली क्षेत्र का सम्पूर्ण वीवीआईपी रूट जीरो जोन किया जायेगा। इसी तरह नैनीताल से कैंचीधाम, भवाली, भीमताल की ओर आने वाले समस्त वाहनों को वाया बल्दियाखान, ज्योलीकोट नंबर एक बैंड से मस्जिद तिराहा भवाली की ओर भेजा जायेगा। अल्मोड़ा, रानीखेत से आने वाले अन्य वाहनों को पनीराम ढाबे से पीछे रोका जायेगा। भीमताल की ओर से आने वाले वाहनों को नैनीबैंड-1 भीमताल रोड पर रोका जायेगा। घोड़ाखाल, रामगढ़ से आने वाले वाहनों को रामगढ़ तिराहा भवाली पर रोका जायेगा। वीवीआईपी फ्लीट के कैंची धाम मंदिर में पहुँचने पर नैनीताल से भवाली की ओर आने वाले समस्त वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। जिन वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली से पीछे रोका गया था, उन्हे भीमताल बाईपास को भेजा जायेगा।

वीवीआईपी के कैंची धाम से प्रस्थान करने से 15 मिनट पूर्व जीरो जोन की कार्यवाही की जायेगी। ज्योलीकोट नंबर 1 बैंड की ओर से आने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली में रोका जायेगा। वीवीआईपी फ्लीट के मस्जिद तिराह भवाली के पास करने पर सम्पूर्ण भवाली क्षेत्र का यातायात सामान्य किया जायेगा। वीवीआईपी फ्लीट के के मस्जिद तिराहा भवाली से नैनीताल की ओर होने पर रूसी-2 से नैनीताल को आने वाला ट्रैफिक रूसी-1 को डायवर्ट किया जायेगा। हल्द्वानी से नैनीताल को आने वाले समस्त वाहनों को नंबर 1 बैंड ज्योलीकोट से मस्जिद तिराहा भवाली नैनीताल की ओर आयेंगे।

कालाढूंगी रोड से नैनीताल की ओर आने वाले समस्त वाहनों को रूसी-1 से रूसी-2 हल्द्वानी रोड की ओर भेजा जायेगा, जो वाहन रूसी-1 कालाढूंगी रोड से नैनीताल की ओर निकले होंगे उनको सूखाताल पार्किंग पर कुछ समय के लिए रोका जायेगा। बारापत्थर तिराहा से शेरवुड स्कूल से राजभवन की ओर आने वाले वाहनों को बारापत्थर से डायवर्ट कर मन्नू महारानी तिराहा होते हुए डांट तल्लीताल की तरफ आयेंगे। शेरवुड से ऑलसेंट की ओर को आने वाले वाहनों को वीवीआईपी फ्लीट के पास करने तक ऑलसेंटी तिराहा पर रोका जायेगा। वीवीआईपी फ्लीट के डांट चौराहा से फांसी गधेरा से राजभवन की ओर होने पर मल्लीताल से आने वाले ट्रैफिक को फ्लीट पास करने तक टोलटैक्स पर रोका जायेगा एवं हल्द्वानी की ओर से आने वाले वाहनों को हनुमानगढ़ी पर रोका जायेगा।

सूखाताल से नैनीताल में प्रवेश कर चुके वाहनों को कुछ समय के लिए मन्नू महारानी तिराहा व चीना बाबा तिराहा पर रोका जायेगा। रिक्शा स्टैंड मल्लीताल, घोड़ा स्टैंड, मस्जिद तिराहा से राजभवन तक वीवीआईपी के आगमन पर जीरो जोन रहेगा। वहीं, 28 अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति राजभवन से द्वाराहाट जायेंगे। प्लान के तहत वीवीआईपी फ्लीट के राजभवन नैनीताल से प्रस्थान करने पर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहनों को वाया भीमताल भेजा जायेगा। ज्योलीकोट से भवाली की ओर जाने वाली वाहनों को भूमियाधार में रोका जायेगा। भीमताल से भवाली की ओर आने वाले समस्त वाहनों को नैनी बैंड-1 भीमताल रोड पर रोका जायेगा। अल्मोड़ा, रानीखेत से आने वाले वाहनों को वाया रामगढ़ से भेजा जायेगा। वीवीआईपी के नैनीताल पास होने पर भवाली/कैंची धाम क्षेत्र जीरो जोन की कार्यवाही की जायेगी। बता दे कि 29 अक्टूबर वीवीआईपी फ्लीट के जनपद सीमा में प्रवेश करने पर पूर्व की भांति ट्रैफिक प्लान लागू कर जीरो-जोन की कार्यवाही व डायवर्जन किया जायेगा।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *