IMG 20251107 WA0021 scaled हल्द्वानी में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर ऐतिहासिक उत्सव, हजारों विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गायन

हल्द्वानी में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर ऐतिहासिक उत्सव, हजारों विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गायन

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

IMG 20251107 WA0017 हल्द्वानी में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर ऐतिहासिक उत्सव, हजारों विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गायन

हल्द्वानी। राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में हजारों विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट तथा पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ महेंद्र भट्ट, भगत सिंह कोश्यारी, कालाढुंगी विधायक बंसीधर भगत, मेयर गजराज सिंह बिष्ट एवं प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर महापौर गजराज बिष्ट ने अतिथियों, आमजन व विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि वंदे मातरम् केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति हमारी श्रद्धा और एकता का प्रतीक है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्वदेशी अपनाने पर बल देते हुए सभी से राष्ट्र सेवा में जुटने का आह्वान किया। वहीं पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों को नमन करते हुए विद्यार्थियों से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर “राष्ट्र प्रथम” की भावना से कार्य करने की अपील की।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से देशभर में हो रहे कार्यक्रमों को संबोधित किया और सभी नागरिकों के साथ सामूहिक रूप से “वंदे मातरम्” का गायन किया।

कार्यक्रम में आर्मी बैंड एवं हिंगास बैंड उत्तराखंड के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों को स्वदेशी संकल्प दिलाया गया।

IMG 20251107 WA0021 scaled हल्द्वानी में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर ऐतिहासिक उत्सव, हजारों विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गायन IMG 20251107 WA0019 scaled हल्द्वानी में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर ऐतिहासिक उत्सव, हजारों विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गायन

कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश टोली सदस्य व प्रदेश मंत्री गौरव पांडे, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत तथा जिला संयोजक नवीन भट्ट ने किया।इस अवसर पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनोटी, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, रेनू अधिकारी, दीपक मेहरा, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, एसडीएम राहुल साह, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, विनीत अग्रवाल, प्रताप रैक्वाल, किशोर जोशी, मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोतिय एवं नीरज बिष्ट सहित निगम पार्षदगण, विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *