IMG 20260901 WA0033 कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला कार्यभार

कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला कार्यभार

उत्तराखण्ड ताजा खबर देहरादून नैनीताल
खबर शेयर करें

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने आज विश्वविद्यालय पहुंचकर अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. लोहनी वर्तमान में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति हैं। राजभवन की ओर से उन्हें कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रो. लोहनी का स्वागत किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न अधिकारियों एवं शिक्षकों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

स्वागत करने वालों में प्रो. संजय पंत, प्रो. अमित जोशी, डॉ. नंदन बिष्ट, डॉ. एस.एस. बरगली, वित्त नियंत्रक कमलेश भंडारी, राकेश कुमार, डॉ. सावित्री कैरा, डॉ. शीर्ष मौर्य, डॉ. रीना सिंह, नवीन पनेरू और डॉ. चंद्रकला रावत शामिल रहे।

वहीं कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी तथा डॉ. शिवांगी ने पुष्पगुच्छ भेंट करने के साथ शॉल ओढ़ाकर प्रो. नवीन चंद्र लोहनी का स्वागत किया।

प्रो. लोहनी के कार्यभार ग्रहण करने के बाद विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनसे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की उम्मीद जताई।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *