ram singh kaida काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग के पुनर्निर्माण को 36 करोड़ स्वीकृत, जल्द शुरू होगा काम: कैड़ा

काठगोदाम-हैड़ाखान मार्ग के पुनर्निर्माण को 36 करोड़ स्वीकृत, जल्द शुरू होगा काम: कैड़ा

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल
खबर शेयर करें

हल्द्वानी। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के करीब 200 गांवों को जोड़ने वाले काठगोदाम-हैड़ाखान-खनस्यूं मोटर मार्ग के किमी-3 पर क्षतिग्रस्त हिस्से का जल्द पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 36 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है और शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। अब निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि काठगोदाम से हैड़ाखान-खनस्यूं जाने वाले इस महत्वपूर्ण मोटर मार्ग का किमी-3 पूर्व में क्षतिग्रस्त हो गया था। मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण विशेषकर बरसात के दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

मंत्री कैड़ा ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से क्षतिग्रस्त मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने इस सड़क को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल करते हुए इसके पुनर्निर्माण की स्वीकृति प्रदान की।

मंत्री ने कहा कि अब 36 करोड़ रुपये की स्वीकृति के साथ शासनादेश जारी हो चुका है और टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही क्षतिग्रस्त हिस्से का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सड़क के पुनर्निर्माण से भीमताल विधानसभा क्षेत्र के करीब 200 गांवों के साथ ही चम्पावत तक आने-जाने वाले लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *