थानाध्यक्ष खत्री को सम्मानित करते राजकुमार सिंधी

बनबसा थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने जीता नेपाल के लोगों का दिल, दो देशों की बढ़ा रहे मित्रता

उत्तराखण्ड ताजा खबर नैनीताल

भारत मैत्री संघ ने किया सम्मानित
हल्द्वानी/बनबसा। अपनी कुशल और जिम्मेदार कार्यशैली के बल पर बनबसा थानाध्यक्ष ने स्थानीय जनता के साथ ही नेपाल के लोगों का दिल भी जीत लिया है। उनकी कुशल कार्यशैली को देखते हुए भारत मैत्री संघ ने उन्हें सम्मानित तो किया ही साथ ही उन्हें दो मित्र देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाने में जिम्मेदार नागरिक व सेवक बताया। बता दें कि कुछ समय पहले नेपाल की रहेन वाली महिला सविता बोहरा का बनबसा के एनएचपीसी गेट के निकट दिल्ली जाते वक्त 32 तौले के जेवरात व नगदी भरा बैग गया था। यह बैग पुलिस को मिलने पर थानाध्यक्ष मनष खत्री ने उस महिला तक यह बैग लौटाया तो उसने तहेदिल से बनबसा पुलिस और थानाध्यक्ष मनीष खत्री का शुक्रिया अदा किया। वहीं थानाध्यक्ष की ईमानदारी और कुशल कार्यशैली को देखते हुए भारत मैत्री संघ ने उन्हें एक भव्य कार्यक्रम के दौरान स्मृति चिह्नï देकर सम्मानित किया। साथ ही कहा कि थानाध्यक्ष खत्री दो मित्र देशों की मित्रत्रा की प्रगाढ़ता को बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं जो कि काबिलेतारीफ है। खत्री को नेपाल-भारत मैत्री संघ कंचनपुर नेपाल ने महेन्द्रनगर स्थित एक होटल में संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गा बोहरा की अध्यक्षता और सचिव समरजंग बहादुर चंद के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सिंधी ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की। बता दें कि बनबसा थानाध्यक्ष अपने सरल स्वभाव के चलते हर जगह लोगों में अपनी छाप छोडऩे में सफल रहते हैं वहीं उच्चाधिकारियों की नजर में भी उनकी छवि साफ सुथरी है।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने संघ का आभार जताया और कहा कि नेपाल से बनबसा पहुंचने वाले नेपाली नागरिक के साथ किसी भी प्रकार की कोई परेशानी होने पर वह अपनी शिकायत थाने में दर्ज करवा सकता है और उसका प्राथमिकता के आधार पर निदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *