हादसे के बाद की स्थिति

पौनेे चार घंटे में मौत में बदल गई 13 की जिंदगी, अल्मोड़ा में भयंकर बस हादसा

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड ताजा खबर

अल्मोड़ा। ताजगी भरी सुबह में यात्रा कर रहे 13 यात्रियों की जिंदगी महज पौने चार घंटे के अंतराल में मौत के मुंह में समां गई। केमू बस का सफर उनकी जिंदगी का आखिर सफर साबित हुआ। बस के खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत से कर किसी को झकझोर कर रख दिया। कारणों का स्पष्ट पता नहीं लग पाया है।
देघाट (अल्मोड़ा) से रामनगर (नैनीताल) जा रही केमू की बस टोटाम में गोलूधार के पास लगभग ढाई सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी दुर्घटना में करीब 13 यात्रियों के मारे जाने की सूचना है।
तहसीलदार प्रताप राम टम्टा के अनुसार बस सुबह पांच बजे रामनगर (नैनीताल) के लिए रवाना हुई थी। दुर्घटना सुबह तकरीबन पौने नौ बजे हुई। बस में 25 लोग सवार थे। घायलों को रामनगर स्थित चिकित्सालय ले जाया जा रहा है। घटना स्थल तहसील मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर है। प्रशासन व पुलिस टीम मौके पर पहुंचने तथा राहत व बचाव कार्य में देरी हो रही। स्थानीय ग्रामीण रेस्क्यू कर क्षतिग्रस्त बस में फंसे घायलों को निकालने में जुटे हैं। यहां से रामनगर भेजा जा रहा है। सल्ट, भिकियासैंण, भतरौजखान से डॉक्टरों की टीम भी मौके की ओर रवाना कर दी गई है। उधर, रामनगर से भी पुलिस एवं फायर की टीम तथा दो एम्बुलेंस मौके की ओर रवाना हो चुकी हैं।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अल्मोड़ा में भतरोज खान रामनगर मोटर मार्ग पर कालीधार-मुहाना के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा और नैनीताल के जिलाधिकारियों से वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिये है कि राहत एवं बचाव कार्यों में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
मृतकों की सूची
1 सुरेश कुमार (27 वर्ष) पुत्र जगदीश निवासी ग्राम एराड़ी जावार तहसील स्याल्दे अल्मोड़ा

2 मंजू देवी (30 वर्ष) पत्नी नरेंद्र सिंह निवासी कुन्हील तहसील भिक्यिासैंण अल्मोड़ा

3 मुकेश कुमार (40 वर्ष) पुत्र फकीर राम निवासी ग्राम और पोस्ट स्याल्दे अल्मोड़ा

4 हेमा देवी (42 वर्ष) पत्नी प्रयाग दत्त निवासी बुड़ाकोटी निवासी ग्राम जसपुर तहसील स्याल्दे अल्मोड़ा

5 दौलत सिंह मनराल (65 वर्ष) पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट खटलगांव तहसील स्याल्दे अल्मोड़ा

6 नीवन चंद्र (40 वर्ष) पुत्र बालादत्त निवासी ग्राम व पोस्ट खटलगांव तहसील स्याल्दे अल्मोड़ा

7 राजेश कुमार (42 वर्ष) दीवानी राम निवासी बाड़ीबागीचा अल्मोड़ा

8 भैरव दत्त (35 वर्ष) पुत्र पानदेव लोहनी निवासी बरगल स्याल्दे अल्मोड़ा

9 धर्मपाल सिंह ( 48 वर्ष) पुत्र हरी सिंह निवासी ग्राम जैकणा पोस्ट उदयपुर स्याल्दे अल्मोड़ा

10 भगत सिंह (40 वर्ष) कुंदन सिंह निवासी ग्राम पत्थरखोला अल्मोड़ा (रामनगर अस्पताल में मौत हुई)

11 गोपाल सिंह पुत्र उत्तम सिंह निवासी मकान नंबर 25554 दुर्गा मंदिर रोड कृष्णापुर पनीपत हरियाणा

12 आनंद सिंह बंगारी (48 वर्ष) पुत्र कुशाल सिंह निवासी तल्ला भाकुड़ा तहसील स्याल्दे अल्मोड़ा

13 सतीश चंद्र जोशी पुत्र हरीश चंद्र जोशी निवासी ग्राम दानपुर उधमसिंह नगर

घायलों की सूची

1-हरीश रावत (38 वर्ष) पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी ग्राम चमकाना अल्मोड़ा।

2-गजेंद्र सिंह पुत्र दिवान सिंह निवासी ग्राम भतरौजखान जिला अल्मोड़ा।

3- दलीप सिंह (35 वर्ष) पुत्र हीरा सिंह निवासी ग्राम खोल्यों पो. ऑफिस टोटाम अल्मोड़ा।

4- देवी दत्त (70 वर्ष) पुत्र हीरामणी निवासी अल्मोड़ा।

5- कलावती चंद्र पत्नी राजेंद्र चंद्र निवासी ग्राम जैनल भिकियासैंण।

6- बबीता बंगारी पुत्री आनंद सिंह निवासी तल्ला भाकुड़ा।

7- उत्कर्षा बंगारी (18 वर्ष) पुत्री आनंद सिंह निवासी तल्ला भाकुड़ा।

8- चंद्रा देवी (40 वर्ष) पत्नी गजेंद्र सिंह उर्फ चंदन सिंह निवासी धनसुआ।

9- गोपाल राम (65 वर्ष) पुत्र जोगा राम निवासी ग्राम क्यारी अल्मोड़ा।

10- महेंद्र सिंह (50 वर्ष) पुत्र हर सिंह निवासी ग्राम चिरखाड़ अल्मोड़ा।

11- संजय पांडेय (40 वर्ष) पुत्र गोविंद जसपुर।

12- नरेंद्र सिंह (38 वर्ष) पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम कुन्हील तहसील भिकियासैंण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *